देश में आज मनाया जा रहा प्रकाश पर्व, PM मोदी ने गुरु नानक जयंती और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है। इसके साथ ही उन्होंने देव दीपावली की शुभकामनाएं दी।

गुरु नानक जयंती की पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है।

जीवन में नई रौनक लेकर आए देव दीपावली- पीएम मोदी

इसके साथ ही उन्होंने देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। पीएम ने पोस्ट कर लिखा- श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।

मन की बात में किया था गुरु नानक का जिक्र

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 107वें एपिसोड में पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं।

  • Related Posts

    अमिताभ बच्चन ने साझा किया जिंदगी का बड़ा सबक, बोले- ‘जब कुछ नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो संभालना मुश्किल’

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जिंदगी की एक गहरी बात साझा की है। उन्होंने इंसान की इच्छाओं और जीवन की बदलती परिस्थितियों पर विचार करते…

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…