PL मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को, 77 स्लॉट भरे जाएंगे

आईपीएल के 2024 सीजन से पहले मिनी-ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इसमें सभी 10 टीमें कुल 77 स्लॉट्स भरने के लिए उतरेंगी। इनमें 30 विदेशी स्लॉट्स भी हैं। नीलामी में 333 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।

ऑक्शन के लिए 116 कैप्ड, जबकि 215 अनकैप्ड ने रजिस्टर किया है। नीलामी में टीमों के पास खर्च करने के लिए कुल 262.95 करोड़ रुपए हैं, जो IPL इतिहास में किसी मिनी-ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा पर्स साइज है।

इनमें गुजरात टाइटंस सर्वाधिक 38.15 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में शिरकत करेगी। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स (13.15 करोड़) के पास सबसे कम राशि है। सबसे बड़ी चुनौती कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने है। उसके पास सिर्फ 32.70 करोड़ रुपए शेष हैं जबकि उसके 12 स्लॉट्स अभी खाली हैं।

चेन्नई को 31.40 करोड़ रुपए के पर्स में 6 स्लॉट्स भरने हैं। एक टीम स्क्वॉड में कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है, जिसमें 8 विदेशी हो सकते हैं।

जानिए टीमों की जरूरतें…

 

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…