नए साल के शुरू होने पर माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने नए साल की आध्यात्मिक शुरुआत की। वह मंगलवार को अपने पति श्रीराम नेने के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गईं। एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली मराठी फिल्म ‘पंचक’ के लिए आशीर्वाद मांगा। पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में, माधुरी को पेस्टल पिंक कलर की अनारकली सूट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और मिनिमल मेकअप किया। वहीं, उनके पति ने फुल स्लीव्स रेड कुर्ता पहना था।

कपल को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। माधुरी अक्टूबर 1999 में श्रीराम के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पंचक’ का निर्देशन जयंत जठार ने किया है और इसमें आदिनाथ कोठारे मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच, माधुरी आखिरी बार ‘माजा मा’ में नजर आई थीं।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…