आखिरी बार पंजे निकालने आ रही हैं Sushmita Sen, ‘आर्या 3 अंतिम वार’ का टीजर हुआ रिलीज

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज आर्या सीजन 3 का नया टीजर सोमवार यानी 8 जनवरी को रिलीज हुआ है। 20 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक दिखाई दी है। इस सीजन की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। जो अब साल 2024 में खत्म होने जा रही है।

सुष्मिता सेन ने साल 2020 में सालों बाद पर्दे पर वेब सीरीज ‘आर्या’ (Aarya) से की थी। सालों बाद उन्हें पर्दे पर देख फैंस बेहद खुश हुए थे। इस सीरीज का पहला पार्ट लोगों को बेहद पसंद आया था।

इसके बाद आर्या का पार्ट 2 भी रिलीज हुआ। वहीं अब एक बार फिर सुष्मिता सेन अपने आर्या वाले अंदाज में नजर आने वाली है। सोमवार को सुष्मिता सेन ने आर्या 3 का टीजर शेयर किया है, जिसका पूरा नाम है ‘आर्या अंतिम वार’।

‘आर्या अंतिम वार’ का शानदार टीजर

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की वेब सीरीज आर्या सीजन 3 का नया टीजर सोमवार यानी 8 जनवरी को रिलीज हुआ है। 20 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक दिखाई दी है। तो वहीं कुछ नए सीजन की भी झलक देखने को मिल रही है, जिसमें सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों से तलवार से लड़ती नजर आ रही है।

इतना ही नहीं सुष्मिता को गोली भी लगती दिखाई दे रही है। इस दौरान एक्ट्रेस फर्श पर गिर जाती है। इसी के साथ एक्ट्रेस की आवाज में बेहतरीन डायलॉग भी सुनाई देता है। वह कहती है, ‘जिस कहानी की शुरुआत मेरे हाथ में नहीं थी। उसका अंत मुझे ही करना था पर वो अंत ऐसा होगा मैंने सोचा नहीं था।

अगले महीने रिलीज होगी

सुष्मिता सेन के ‘आर्या’ सीजन 3 का अंतिम वार अगले महीने यानी 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। एक बार फिर सुष्मिता का दमदार एक्शन करते हुए खूंखार अवतार देखने को मिलेगा। टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, अपनी आखिरी सांस लेने से पहले, आखिरी सांस लेने से पहले, एक आखिरी बार मेरे पंजे जरूर निकलेंगे।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…