CM डॅा.मोहन यादव कल करेंगे रोड शो, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित; इन योजनाओं पर होगी बात

MP Politics इंदौर में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डॅा.मोहन यादव का रोड शो निकलेगा। वे एयरपोर्ट से सीधे बड़ा गणपति चौराहा पहुंचेंगे। यहां भगवान गणेश की पूजा के साथ रोड शो शुरू होगा जो राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगा। मुख्यमंत्री खुली जीप में रोड शो में निकलेंगे। भाजपा संगठन ने तैयारी तेज कर दी है।

इंदौर में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डॅा.मोहन यादव का रोड शो निकलेगा। वे एयरपोर्ट से सीधे बड़ा गणपति चौराहा पहुंचेंगे। यहां भगवान गणेश की पूजा के साथ रोड शो शुरू होगा, जो राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री खुली जीप में रोड शो में निकलेंगे। भाजपा संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कलेक्टर आशीष सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण भी किया।

रणदिवे ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे शुरू हो जाएगा। रोड शो मार्ग में डेढ़ सौ से ज्यादा मंचों के माध्यम से डॅा.यादव का स्वागत किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का रोड शो 25 दिसंबर को भी प्रस्तावित था, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की वजह से अंतिम समय में इसे निरस्त कर दिया गया था।

विधानसभा क्षेत्र एक में रोड शो का ज्यादा हिस्सा रहेगा

रोड शो करीब डेढ़ किमी लंबा होगा। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक पुलिस सिंगल लेयर की बैरिकेडिंग भी करेगी। मुख्यमंत्री बुधवार शाम करीब चार बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से सीधे रोड शो मार्ग पहुंचेंगे।

रोड शो के मार्ग पर राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, एकात्मधाम आदि धार्मिक स्थलों की झांकी रहेगी। इसके अलावा भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को भी झांकियों के माध्यम से दिखाया जाएगा।

रोड शो इंदौर के तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा। यह इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक से शुरू होगा। विधानसभा क्षेत्र इंदौर 4 से होते हुए विधानसभा क्षेत्र इंदौर तीन में खत्म होगा। बड़ा गणपति से लेकर खजूरी बाजार तक का रोड शो का आधे से ज्यादा हिस्सा विधानसभा क्षेत्र इंदौर एक में आता है।

रणदिवे ने बताया कि150 से ज्यादा मंच लगेंगे। इनके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

बिजली और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा

रणदिवे ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन से आग्रह किया है कि रोड शो लेट होने की स्थिति में अंधेरा भी हो सकता है। ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके अलावा रोड शो मार्ग के गड्ढे भरने और सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करने को भी कहा है।

  • Related Posts

    मुरैना में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 40 से अधिक वाहन जांचे; 50 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

    सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई जांच मुरैना में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार सुबह करीब 7…

    बीजेपी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए 10 सदस्य खरीदने की बात कहने का दावा

    सार्वजनिक कार्यक्रम में पुराने चुनाव का जिक्र करने का दावा सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…