मानसिक रूप से परेशान होकर फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, पत्नी और ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, 30 लाख की मांग

Nitin Padiyar Photographer commits suicide due to mental harassment blames wife and in laws 2 624uWgNitin Padiyar Photographer commits suicide due to mental harassment blames wife and in laws 2 624uWg

इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में नितिन पडियार (28) नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने 14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। नितिन यादव नंद नगर का रहने वाला था और इवेंट फोटोग्राफर का काम करता था। सोमवार रात जब उसका बड़ा भाई सूरज उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो उसने नितिन को फंदे से लटका हुआ पाया। सुसाइड नोट में नितिन ने लिखा, ‘मेरी मौत के लिए सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा शर्मा जिम्मेदार हैं। मम्मी मेरे जाने के बाद रोना मत। मैं आपका बेटा बनकर वापस आऊंगा। मैं भारत सरकार से शादी के कानून में बदलाव करने की गुजारिश करता हूं, क्योंकि महिलाएं इसका गलत इस्तेमाल कर रही हैं।’

मांगे 30 लाख रुपए

नितिन और हर्षा की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी। दोनों ने लिव-इन में रहने के बाद शादी कर ली। 2023 में हर्षा राजस्थान में अपने मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। हर्षा ने तलाक और भरण-पोषण का केस कर 30 लाख रुपए की मांग की। यही नितिन के लिए तनाव का कारण बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने महिला सशक्तिकरण अधिनियम के गलत इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुसाइड नोट में लिखे जिम्मेदारों के नाम

नितिन ने 14 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी सुन लो, मेरे जाने के बाद तुम रोना मत और किसी को रोने मत देना। अगर आप लोग रोओगे तो मुझे मरने के बाद भी दर्द होगा। मम्मी मैं आपका बेटा बनकर वापस आऊंगा। मेरी मौत की वजह सिर्फ और सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा शर्मा हैं।

सरकार से कानून बदलने को कहा

नितिन ने आगे लिखा- मैं नितिन पडियार भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि भारत के कानून को बदलें, क्योंकि महिलाएं इस कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। अगर आप इस कानून व्यवस्था को नहीं बदलोगे तो रोज कई लड़के और उनके परिवार बर्बाद होते रहेंगे।

मुझे मरने के बाद भी न्याय चाहिए

नितिन ने सुसाइड नोट में लिखा- भारत के सभी युवाओं से मेरी यही विनती है कि, शादी मत करना और अगर करो भी तो समझौता करके शादी करना और अगर किसी को समझ में आए कि मेरे साथ कुछ बुरा हुआ है तो मेरे मरने के बाद मुझे न्याय देना और अगर नहीं समझे तो अपनी बारी का इंतजार करना।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…