मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरी गाज

4 34 UqULHf4 34 UqULHf

हमीदिया अस्पताल से 400 समेत 500 टेलीमेडिसिन कर्मी हटाए, बढ़े वेतन से बचने की कवायद
 

भोपाल । मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मुश्किल भरा दौर शुरू हो गया है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम पुनरीक्षित वेतन पर लगा स्टे हटाने के बाद विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कर्मचारियों में भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 400 और सिंगरौली अस्पताल से 15 सहित पूरे प्रदेश से लगभग 500 टेलीमेडिसिन कर्मचारियों को निकालने के लिखित एवं मौखिक आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, जल जीवन मिशन से भी 20 जनवरी से 100 से अधिक आउटसोर्स सब इंजीनियरों की छंटनी की जा रही है।
ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स एवं अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के अनुसार, यह अघोषित छंटनी बढ़े हुए वेतन और 9 महीने के एरियर से बचने की रणनीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमीदिया अस्पताल में पहले से ही 600 कर्मचारियों की कमी थी, ऐसे में 400 और कर्मियों को हटाना चिंताजनक है। विशेष रूप से चिंता का विषय यह है कि इन कर्मचारियों में से अधिकांश 10-15 वर्षों से सेवारत हैं और कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं देते रहे। टेलीमेडिसिन कर्मियों की छंटनी से प्रदेश के उप स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की काउंसलिंग प्रभावित होगी। श्री शर्मा का कहना है कि सरकार उत्सव-महोत्सव और नेताओं के स्वागत-सत्कार पर तो खर्च कर रही है, लेकिन छोटे वेतनभोगी कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का हवाला देकर नौकरी से निकाला जा रहा है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…