पुरानी पेंशन समेत 48 मांगों को लेकर होगा आंदोलन

Pension 2 1 Grrj8YPension 2 1 Grrj8Y

भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेडऩे की तैयारी कर ली है। सोमवार को भोपाल के कर्मचारी भवन में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति सहित 48 प्रमुख मांगों को लेकर चार चरणों में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। आंदोलन की शुरुआत 16 जनवरी से होगी, जब प्रदेश के सभी 55 जिलों में कलेक्टर या उनके प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने सभी संबद्ध संगठनों को आंदोलन की तैयारी के लिए जिला अध्यक्षों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

दोलन को और मजबूत बनाने के लिए सभी संभागों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी 2 फरवरी को अपने-अपने संभाग मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करेंगे और आंदोलन की आवश्यकता को स्पष्ट करेंगे। इस दौरान संभाग के सभी जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। बैठक में मोर्चा के संयोजक महेंद्र शर्मा, एसबी सिंह, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस यादव, पशुपालन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीएस वर्मा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। सभी ने मिलकर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…