भारत&इंग्लैंड के बीच पहले T20 मैच के टिकट हो गए सोल्ड आउट, पुणे मैच के टिकट उपलब्ध

PUNE 1lESmdPUNE 1lESmd

IND vs ENG 4th T20: आज से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला T20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच के सभी टिकट काफी पहले ही सोल्ड आउट हो गए थे. अगर आप इस सीरीज के मैच का लुत्फ सीधा स्टेडियम से उठाना चाहते हैं तो फिर पुणे में खेले जाने वाले मैच का टिकट खरीद सकते हैं. 

सीरीज का चौथा मैच पुणे में
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के टिकट बिक चुके हैं. तीसरा T20 मैच 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है. इस मैच के टिकट भी बिक चुके हैं. सीरीज का चौथा T20 मैच 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के टिकट अभी आप खरीद सकते हैं. 

ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट उपलब्ध
इस सीरीज के मैचों के टिकट बहुत तेजी से सोल्ड आउट हो रहे हैं. फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि अभी वे पुणे में खेले जाने वाले मुकाबले के टिकट खऱीद सकते हैं. इस मैच के टिकट अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा आप स्टेडियम जाकर भी ऑफ लाइन टिकट ले सकते हैं. 

टिकट 1200 रुपये से शुरू
पुणे में खेले जाने वाले चौथे T20 का सबसे सस्ता टिकट 1200 रुपये का है. वहीं सबसे महंगा टिकट करीब 20 हजार रुपये का मिलेगा. आप ऑनलाइन वेबसाइट पर टिकट खरीद सकते हैं या फिर स्टेडियम जाकर खिड़की से टिकट ले सकते हैं. वेबसाइट पर सबसे सस्ता टिकट 1200 रुपये का है. बाकी आप स्टेडियम जाकर सबसे सस्ते टिकट का रेट पता कर सकते हैं. 

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…