सैफ अली खान की मदद करने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला हजारों का ईनाम

SAID QW gATzEhSAID QW gATzEh

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी को एक अनजान शख्स ने चाकू से वार कर दिया था. हमलावर ने सैफ पर 6 वार किए थे जिसके बाद सैफ बुरी तरह जख्मी और खून में लथपथ हो गए थे. ऐसे में उन्हें ऑटो में अस्पताल ले जाया गया था. सैफ अली खान को जिस ऑटो में अस्पताल ले जाया गया था उसके ड्राइवर को अब ईनाम दिया गया है. सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर भजन सिंह राणा को ईनाम में 11 हजार रुपए दिए गए हैं. एक संस्था ने ड्राइवर को उसकी सेवा के लिए इनाम देकर सराहा है. 

ऑटो ड्राइवर ने सुनाई थी हमले की रात की कहानी
इससे पहले ड्राइवर भजन सिंह राणा ने मीडिया से बात की थी और सैफ अली खान की उस रात की हालत के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था- ‘सैफ की गर्दन से खून बह रहा था, उनका सफेद कुर्ता लाल हो गया था और काफी खून बह गया था. वो खुद मेरी तरफ चलकर आए, उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था. वह घायल थे और मुझे बस उसे जल्दी से अस्पताल ले जाना था, 8-10 मिनट में हम अस्पताल पहुंच गए.’

जख्मी हालत में बेटे से बात कर रहे थे सैफ अली खान
ड्राइवर ने आगे बताया था कि सैफ और तैमूर ऑटो में लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा था- ‘वे आपस में अंग्रेजी में बात कर रहे थे. ऑटो में सैफ लगातार बच्चे से बात करते रहे थे. मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं उस वक्त उनकी मदद कर सका.

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…