बोपन्ना ने करण सिंह को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया

8 34 VLwagd8 34 VLwagd

मुंबई । अनुभवी  टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करण सिंह को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया है।  बोपन्ना ने कहा है कि करण जैसी खेल की प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए  राष्ट्रीय महासंघ प्रयास करे। बोपन्ना ने कहा कि इसके लिए महासंघ प्रयोजकों की भी तलाश करे। बोपन्ना के अनसार महासंघ को करण सिंह और उसकी तरह के और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सभी प्रकार से सहयोग करना चाहिये। बोपन्ना ने कहा कि मैं करण को खेलते हुए देख रहा हूं और मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए न सिर्फ निजी प्रायोजकों बल्कि राष्ट्रीय महासंघ से भी सहयोग की जरूरत है। यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिल रहा है।’’ बोपन्ना अभी पहली बार टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में राजस्थान रेंजर्स की तरफ से खेल रहे हैं जो 154 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…