कुलदीप यादव अभ्यास में लगे

9 33 ZdUXHK9 33 ZdUXHK

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर  कुलदीप यादव आजकल अभ्यास में लगे हुए हैं। कुलदीप ग्रोइन इंजरी के लिए हुई सर्जरी के बाद पहली बार खेलते दिखेंगे। वह आजकल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना नहीं गया है पर उन्हें अगले माह होने वाले एकदिवसीय सीरीज और चैम्पियंस ट्राफी के लिए टीम में जगह मिली है। भारत को फऱवरी के पहले हफ्ते में इंग्लैंड से 3 वनडे खेलने हैं और कुलदीप की नजरे इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में बेहतर प्रदर्शन पर होगी। हालांकि, अभी ये साफ है कि वो 100 फीसदी फिट नहीं है। कुलदीप यादव पिछले साल अक्टूबर से ही मैदान से दूर हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर थे।  वहीं अब पता चला है कि कुलदीप पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहे हैं । उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी फिट हो गये हैं। वह भी आभी अभ्यास में लगे हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…