गवर्नर कैथी होचुल का प्रस्ताव: कक्षाओं में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

phn pFsDm7phn pFsDm7

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने मंगलवार को राज्य भर के स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन  इस्तमाल पर रोक लगाने को लेकर प्रस्ताव रखा। इसके तहत अगले शैक्षणिक वर्ष से न्यूयॉर्क राज्य के सभी स्कूलों में छात्रों को अपने सेलफोन छोड़ने होंगे। बता दें कि गवर्नर होचुल की इस योजना के लिए विधायकों की स्वीकृति की आवश्यकता होगी और यह योजना स्कूलों में छात्रों को कक्षा, दोपहर के भोजन, और हॉलवे में अपने फोन और अन्य उपकरणों को इस्तेमाल करने से रोकने के लिए है।

प्रस्ताव को लेकर गवर्नर होचुल का तर्क
गवर्नर होचुल ने प्रस्ताव को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस कदम से छात्रों को कक्षा में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी और उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने फोन से बहुत अधिक व्यस्त होते हैं, जिससे वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते। साथ ही होचुल का यह भी मानना हैं कि जब बच्चे अपने दोस्तों के साथ वायरल डांस और संदेशों पर ध्यान दे रहे होते हैं तो उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है।

कुछ छात्रों को छूट भी
गवर्नर द्वारा दिए गए प्रस्ताव में आगे की बात करें तो इस प्रस्ताव के तहत, कुछ छात्रों को छूट भी दी जाने की बात कही जा रही है, जैसे कि जिनके पास मेडिकल कारण हैं या जिन्हें शिक्षा में मदद की आवश्यकता है। साथ ही न्यूयॉर्क राज्य ने स्कूलों को इस प्रतिबंध को लागू करने में मदद के लिए 13.5 मिलियन डॉलर देने का भी प्रस्ताव रखा है। 

प्रस्ताव का मिला टीचर्स यूनियन का समर्थन
गवर्नर होचुल के इस प्रस्ताव का न्यूयॉर्क स्टेट यूनाइटेड टीचर्स ने समर्थन किया है। इसको लेकर उनका कहना है कि इससे छात्रों को बिना किसी व्यवधान के पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। हालांकि, यह प्रस्ताव अभिभावकों के विरोध का सामना कर सकता है, क्योंकि वे आपातकाल में अपने बच्चों से संपर्क करना चाहते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के कुछ अन्य राज्यों में भी स्कूलों में फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है और कई अन्य राज्यों ने भी इसे लागू करने के लिए कदम उठाए हैं।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…