ट्रंप की शपथ में सबसे आगे बैठे दिखे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश मंत्री जयशंकर

22 21 QJCZuD22 21 QJCZuD

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। चार साल बाद दूसरी बार सत्ता में उनकी वापसी हुई। अमेरिका में बहुत अधिक ठंड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा (संसद भवन के केंद्रीय कक्ष) में आयोजित किया गया। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान थे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जब उनकी अमेरिका से तस्वीर सामने आई, तो बहुत से लोगों को हैरानी हुई। तस्वीर देख लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था। दरअसल, वह तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं। यह बदलते भारत की तस्वीर है। यह नए इंडिया की तस्वीर है। जयशंकर जिस पहली पंक्ति में बैठे थे, उसी पंक्ति में इक्वाडोर के राष्ट्रपति भी थे। भारत की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है। जयशंकर ने ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है।उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़े सम्मान की बात है।’ सूत्रों का कहना है कि जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप की खातिर पीएम मोदी का संदेश वाला एक लेटर भी लेकर गए थे। अमेरिका के लिए भारत कितना अहम है, यह इन तस्वीरों से समझा जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विदेश मंत्री को पहली पंक्ति में ट्रंप के ठीक सामने बिठाना। फिर ट्रंप का मंच से जयशंकर की ओर देखकर सीधे मुखातिब होना। यह दिखाता है कि अब अमेरिका ही नहीं, दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। 

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…