Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने फिनाले में जाने वाले कंटेस्टेंट पर उठाया सवाल

CHAHAT dYFSu0CHAHAT dYFSu0

Bigg Boss 18: विवादित शो ‘Bigg Boss’ की जर्नी आखिरकार खत्म होने जा रही है। अक्टूबर में शुरू हुए इस शो में प्यार, लड़ाई और शरारत सब कुछ देखने को मिला। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार शो में किसी गधे की एंट्री हुई और फिनाले में जाने के लिए किसी को टिकट भी नहीं मिली…, शो में कुछ हटके सीन्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा। साढ़े तीन महीने तक घरवालों के बीच महाभारत हुई, कुछ ने आशिकी लड़ाई तो कुछ दोस्त के बीच दुश्मनी जैसे हालात देखने को मिले। फाइनली 19 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है और 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले के करीब पहुंच गए हैं। ‘Bigg Boss’ के फाइनलिस्ट हैं- ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और चुम दारंग।

ईशा सिंह पर भड़कीं चाहत पांडे 
‘Bigg Boss’ की टॉप कंटेस्टेंट चाहत पांडे ने एलिमिनेशन के बाद कहा है कि ईशा सिंह फिनाले में जाना डिजर्व नहीं करती हैं। एक इंटरव्यू के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, “ईशा तो अविनाश की उंगली पकड़ के फिनाले तक पहुंच गई है। अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा का कोई वजूद नहीं होता। वह पूरी तरह से उनके सपोर्ट पर डिपेंड थी। दोनों एक पैकेज डील की तरह हैं। अगर अविनाश नहीं होता तो ईशा दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो जाती। वह फिनाले में जाने के लिए लायक नहीं है।”

अविनाश को लेकर कही ये बात 
चाहत पांडे ने इसी इंटरव्यू में खुद को फाइनलिस्ट का हकदार बताया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा है कि वह फिनाले में जाना डिजर्व करती थीं। चाहत ने उनके बारे में निगेटिव बातें करने के लिए अविनाश मिश्रा पर भी गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि अविनाश ने उनके बारे में गलत बोलकर अपनी पर्सनैलिटी दिखाई है। चाहत ने कहा, “लोग देख सकते हैं कि वह मेरे पीठ पीछे कैसी बात करता था। एक महिला को नेशनल टीवी पर तुच्छ दिखाकर अपने कैरेक्टर को एक्सपोज कर रहा है।”

एलिमिनेट होने वालीं दूसरी कंटेस्टेंट
मालूम हो कि चाहत पांडे को कम वोट्स के चलते ‘Bigg Boss’ से बाहर हो गईं। रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन के साथ वह नॉमिनेट हुई थीं। पहले श्रुतिका को जाना पड़ा था और फिर रजत दलाल के आगे चाहत हार गईं और उन्हें कम वोट्स के चलते एलिमिनेट होना पड़ा।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…