कैलिफोर्निया के नए जंगलों में आग लगने का खतरा

forest fire JePWV1forest fire JePWV1

लॉस एंजिल्स । अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के नए जंगलों में आग लगने की चेतावनी जारी की गई। लॉस एंजिलिस के आसपास दक्षिण-पश्चिम कैलिफोर्निया के एक बड़े हिस्से में बुधवार तक भीषण आग के खतरे की आशंका है।
यूएस नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक सोमवार रात को लॉस एंजिलिस में 45 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो मंगलवार को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कर पहुंच गई हंै। इस आग में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। 7 जनवरी को लगी इस आग पर आज एक हफ्ते बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। वहीं अमेरिकी संसद के निचले सदन के स्पीकर माइक जॉनसन का कहना है कि कैलिफोर्निया में वाटर मिसमैनेजमेंट हुआ है। वहां के लोकल लीडर्स लापरवाह थे।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…