अजय देवगन की ‘शैतान 2’ का ऐलान, क्या नया हॉरर यूनिवर्स बनेगा?

AJAY feQW1LAJAY feQW1L

Shaitan 2: अजय देवगन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारियां कर रहे हैं. उनकी ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ समेत कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. इसी बीच उनके एक और प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया. दरअसल साल 2024 में उनकी फिल्म ‘Shaitan’ रिलीज हुई थी, जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला था. अब फिल्म के सीक्वल की भी चर्चा है. पर क्या ‘Shaitan 2’ से एक नए हॉरर यूनिवर्स की शुरुआत होने वाली है. कॉप यूनिवर्स के बाद क्या है प्लानिंग?. शैतान के लिए Panorama Studios वालों की काफी तारीफें हुईं है. यह गुजराती हॉरर ड्रामा फिल्म वश का रीमेक है. हाल ही में सामने आए एक ट्वीट से पता लगा कि मेकर्स फ्रेंचाइजी बनाने पर विचार कर रहे हैं.

कॉप के बाद किस यूनिवर्स में दिखेंगे अजय?
हाल ही में राहुल राउत ने ‘X’ पर एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि- पैनोरमा स्टूडियो एक हॉरर सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाने जा रहा है. Turkish फिल्म Dabbe का रीमेक इस यूनिवर्स का पहला प्रोजेक्ट होगा. इतना ही नहीं, अजय देवगन की ‘Shaitan’ को भी फ्रेंचाइज में बदलने की प्लानिंग बनाई जा रही है. इस फिल्म के सीक्वल पर पहले से ही काम चल रहा है.

हालांकि, ‘Shaitan’ में कास्ट और स्टोरी लाइन को कितना बदला जाने वाला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. मेकर्स की तरफ से भी ज्यादा डिटेल नहीं दी गई है. लेकिन तुर्की की फिल्म का रीमेक बनाने पर बात बन गई है. दरअसल इस प्रोडक्शन हाउस ने तुर्की की फिल्म को बनाने के राइट्स भी खरीद लिए हैं. इस फिल्म का हिंदी में रीमेक बनाया जाएगा.

स्त्री 2-भेड़िया के लिए बड़ा खतरा!
साल 2024 मैडॉक वालों के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के नाम रहा. जब ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया. फिल्मों ने गजब का परफॉर्मेंस दिया और छाप लिए करोड़ों रुपये. इस हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को अब अजय देवगन टक्कर देने आ रहे हैं. यूनिवर्स का ऐलान भी कर दिया गया है. देखना होगा ‘Shaitan’ से अजय देवगन कितना इम्प्रेस कर पाते हैं.
 

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…