महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी ने कहा&

Gautam Adani arrived with his family to visit Maha Kumbh 2 DYZq0pGautam Adani arrived with his family to visit Maha Kumbh 2 DYZq0p

प्रयागराज: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. जहां महाकुंभ में उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ ‘संगम घाट’ पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने महाकुंभ मेले में इस्कॉन मंदिर के शिविर का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया और उसका वितरण भी किया. गौतम अडानी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और महाकुंभ में आने पर खुशी जाहिर की। 

गौतम अडानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अद्भुत, अनोखा और अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया की आस्था, सेवा भावना और संस्कृतियां मां गंगा की गोद में आकर विलीन हो गई हों. कुंभ की भव्यता और दिव्यता को जीवंत रखने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर सभी साधु-संतों, कल्पवासियों और शासन-प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा बलों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. “मां गंगा की कृपा हम सभी पर बनी रहे.” 

इस साल अडानी ग्रुप इस्कॉन और गीता प्रेस के सहयोग से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है. इस्कॉन के सहयोग से अडानी समूह हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहा है। परिसर में ‘अडानी महाप्रसाद’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 

गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं प्रयागराज की धरती पर आया हूं और यहां आना अद्भुत अनुभव रहा है। यहां के अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता अवर्णनीय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…