इस तारीख पर महाकुंभ जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गंगा में लगाएंगे डुबकी

modi 6 0ITw4Vmodi 6 0ITw4V

नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। इस संभावित दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 22 जनवरी को योगी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शामिल होंगे। 

उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का कार्यक्रम

उपराष्ट्रपति के एक फरवरी को प्रयागराज में संगम में पवित्र स्नान करने की संभावना है। इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के 10 फरवरी को प्रयागराज आने की संभावना है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वह शहर में आयोजित कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। इन कद्दावर नेताओं के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को चरम पर ले जाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

प्रमुख हस्तियों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। विशेष सुरक्षा टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…