बुमराह हो सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों से बाहर

5 25 AjjIS35 25 AjjIS3

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। बुमराह के अगले माह 19 फरवरी से होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों से बाहर होने की संभावना है। इससे भारतीय टीम को झटका लग सकता है। बुमराह ग्रुप स्तर के मैचों से बाहर हो सकते हैं। पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दौरान उनकी पीठ में ऐंठन आ गयी थी जिससे वह अभी तक नहीं उबरे हैं।
आज तक की जानकारी के अनुसान बुमराह की पीठ में सूजन है और उन्हें बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पहुंचने को कहा गया है। इसमें उनके रिहैब का ध्यान रखा जाएगा। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी।
अब चयनकर्ता इस बात को लेकर विचार कर रहे हैं कि बुमराह को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाए या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा जाए। एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई आईसीसी को एक अस्थायी टीम की सूची देगा। चयनकर्ताओं के पास अभी बुमराह की फिटनेस पर नजर रखने का समय है। इस तेज गेंदबाज की शुरुआती रिपोर्ट में उन्हें फ्रैक्चर नहीं है पर उनकी पीठ में सूजन है। एनसीएक में रिकवरी के बाद वह एक या दो अभ्यास मैच खेलेंगे। इससे पता चलेगा कि वह कितने फिट हैं। ”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…