ICC के CEO ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से हटने का किया ऐलान

CEO Donb09CEO Donb09

Geoff Allardyce: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल ICC के CEO ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से हटने का ऐलान किया है. बहरहाल ज्योफ एलार्डिस ने बयान जारी किया है. इस बयान में उन्होंने कहा कि ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. क्रिकेट की वैश्विक पहुंच बढ़ाने से लेकर ICC सदस्यों के लिए व्यावसायिक आधार तैयार करने तक हमने जो परिणाम हासिल किए हैं. उन पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है.

क्यों ज्योफ एलार्डिस ने छोड़ा अपना पद?
ज्योफ एलार्डिस तकरीबन 13 साल पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 2012 में ICC में क्रिकेट महाप्रबंधक के तौर पर जुड़े थे. उन्हें 8 महीने तक कार्यवाहक CEO के रूप में कार्य करने के बाद नवंबर 2021 में CEO नियुक्त किया गया था. बहरहाल अब ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से हटने का ऐलान किया है. ज्योफ एलार्डिस क्यों अपना पद छोड़ रहे हैं. इस पर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयासों का दौर लगातार जारी है.

चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल क्या है?
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 2 मार्च को खेला जाएगा.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…