अमेरिका का साइबर सुरक्षा पर सख्त रुख, चीनी ऐप DeepSeek पर लगाया बैन

bannbann cvxsE6

DeepSeek, एक चीनी AI ऐप, हाल ही में टेक्नोलॉजी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसने Apple के App Store पर OpenAI के ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है. लेकिन इसकी लोकप्रियता के साथ ही सुरक्षा और नैतिकता को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं. हाल ही में, अमेरिकी नौसेना ने अपने सदस्यों को DeepSeek का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी है.

अमेरिकी नौसेना ने क्यों किया DeepSeek को बैन?
अमेरिकी नौसेना ने अपने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर DeepSeek AI के उपयोग से बचने को कहा है. नौसेना ने चेतावनी दी है कि यह मॉडल सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए इसे न तो कार्य के लिए और न ही निजी इस्तेमाल के लिए डाउनलोड या इंस्टॉल किया जाए. DeepSeek एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है, यानी कोई भी इसे मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है.

इसकी खास बात यह है कि यह AI सिर्फ 6 मिलियन डॉलर (लगभग 50 करोड़ रुपये) की लागत में तैयार किया गया, जो OpenAI और Google जैसे दिग्गजों की तुलना में बहुत कम है. DeepSeek की इस कामयाबी का असर वित्तीय बाजारों पर भी पड़ा, जब यह खबर आई कि कंपनी ने बेहद कम लागत में यह AI विकसित कर लिया, तो Nvidia और Broadcom जैसी AI चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयर गिर गए.

नौसेना के ईमेल में क्या कहा गया?
अमेरिकी नौसेना के ईमेल में DeepSeek को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई. ईमेल में कहा गया, ‘हम आपके ध्यान में एक महत्वपूर्ण जानकारी लाना चाहते हैं, जो नए AI मॉडल DeepSeek से संबंधित है. यह जरूरी है कि कोई भी कर्मचारी इस AI मॉडल का इस्तेमाल न करे, चाहे वह कार्य से जुड़ा हो या निजी उपयोग के लिए हो.’ इससे साफ है कि अमेरिका इस चीनी AI ऐप को लेकर सतर्क है और अपने सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं करना चाहता. 

DeepSeek के खिलाफ पहला कानूनी नोटिस
DeepSeek को हाल ही में अपना पहला कानूनी नोटिस मिला है. Euroconsumers नामक यूरोपीय कंज्यूमर्स ग्रुप ने इटली की डेटा सुरक्षा एजेंसी (DPA) के साथ मिलकर DeepSeek के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यूरोपीय एजेंसियां DeepSeek के डेटा प्रबंधन को लेकर चिंतित हैं और इसे General Data Protection Regulation (GDPR) का उल्लंघन मान रही हैं. इटली की डेटा सुरक्षा एजेंसी (DPA) ने DeepSeek को एक पत्र भेजा है और 20 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है. DPA ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘DeepSeek के कारण लाखों इटालियनों का डेटा खतरे में है। हमें इस पर तुरंत जवाब चाहिए.’

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…