अमेरिका में बड़ा हादसा! हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा यात्री विमान, 19 शव निकाले गए

e 9 Q3nD9Ae 9 Q3nD9A

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई है. हादसा बहुत खौफनाक था. टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि विमान और हेलीकॉप्‍टर दोनों टूट गए. साथ ही यात्री विमान नदी में गिर गया है. बताया जा रहा है कि विमान में लगभग 60 यात्री सवार थे. यह विमान अमेरिकी एयरलाइंस का था. हादसा वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुआ और विमान पोटोमैक नदी में गिर गया. जानकारी के मुताबिक अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं.

कंसास सिटी से वॉशिंगटन जा रहा था विमान
यह यात्री विमान अमेरिकी शहर की कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था. अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने एक बयान में कहा कि वॉशिंगटन डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास विमान लैंडिंग से पहले हवा में अमेरिकी सेना के सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्‍त होकर पोटोमैन नदी में गिर गया.

विमान में 60 लोग सवार
रिपोर्ट के अनुसार, कंसास से अमेरिकी सीनेटर रोजर मार्शल ने बताया कि यात्री विमान जिस हेलीकॉप्टर से टकराया वह अमेरिकी सेना का था. साथ ही विमान में 60 लोग सवार थे. मार्शल ने X पर लिखा, ‘आज राज हमें एक ऐसी विनाशकारी खबर मिली जिसे किसी बुरे सपने से कम नहीं जा सकता है. विचिटा, कंसास से देश की राजधानी जा रहा विमान, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे, एक सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया.’

सभी उड़ानें रद्द
सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विमान ने रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को टक्कर मारी और फिर नदी में गिर गया. इस घटना के बाद वॉशिंगटर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान आग का गोला बन जाता है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है,  उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल बेहतरी की उम्मीद करते हैं.’

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…