मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी&2&जी ओर बी&2&बी बैठकों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-जी-2-जी-ओर-बी-2-बी-बैठकों-में-होंगे-शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों से करेंगे। इन बैठकों में राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के उच्च अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के लिए रवाना होंगे। क्योटो में प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में लंच कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान, राज्य के विभिन्न उद्योगों, जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर चर्चा की जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों में जापान के अनुभव का लाभ लिया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित एक अन्य सांस्कृतिक स्थल का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो से टोक्यो के लिए शिंकांसेन ट्रेन से रवाना होंगे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…