महाकाल के दरबार पहुंचे एक्टर संजय मिश्रा, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर बोले& ‘एक बार और आ

महाकाल-के-दरबार-पहुंचे-एक्टर-संजय-मिश्रा,-महाकालेश्वर-ज्योतिर्लिंग-के-दर्शन-कर-बोले-‘एक-बार-और-आ

उज्जैन

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दरबार में फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि वह पहले भी तीन बार भगवान महाकाल की शरण में आ चुके हैं और एक बार फिर आने की इच्छा है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए लगातार बॉलीवुड के कलाकार पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में अभिनेता संजय मिश्रा ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान महाकाल की चौखट पर शीश नवाया. इसके बाद नंदी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया.

‘एक बार फिर महाकाल से मिलने की इच्छा’
अभिनेता संजय मिश्रा ने धार्मिक यात्रा के बारे में बताया कि वह भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. संजय मिश्रा ने यह भी कहा कि वह पहले तीन बार महाकालेश्वर मंदिर आ चुके हैं. उन्होंने दर्शन के बाद कहा कि उनके मन में एक बार फिर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा है.

महाकाल लोक बनने के बाद लगातार आकर्षण बढ़ा
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे लेकिन महाकाल लोक के निर्माण के बाद यहां पर फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. पंडित राम गुरु के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी मूवमेंट भी लगातार बढ़ता जा रहा है. भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जो एक बार आ जाता है, वह बार-बार आने की इच्छा रखता है.

शुक्रवार को महाकाल के भव्य दर्शन
शुक्रवार (31 जनवरी) को उज्जैन के राजा महाकाल ने निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए. महाकाल के दरबार में हर रोज ही हजारों भक्तों की कतार लगी रहती है, जो उनके मनमोहक रूप को आंखों में बसाने के लिए उत्सकुक रहते हैं.

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…