मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-महाकुंभ-भगदड़-में-दिवंगत-श्रद्धालुओं-को-दी-श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ भगदड़ में दिवंगत श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि से मृतकों के परिजनों चार-चार लाख स्वीकृत

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुर्घटना को अत्यधिक पीड़ादायी बताते हुए कहा कि सरकार शोकाकुल घड़ी में परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि दो-दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार-चार लाख रुपये करने के निर्देश दिए हैं।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…