भानुप्रतापपुर में देखा गया दुर्लभ गिद्ध, वन विभाग के साथ पुलिस भी निगरानी में जुटी

 भानुप्रतापपुर

 भानुप्रतापपुर में दुर्लभ गिद्ध देखा गया, जिसके पीठ पर ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ है. गिद्ध की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग के साथ पुलिस भी उसकी निगरानी में जुट गई है.

दुर्लभ गिद्ध को शुक्रवार शाम भानुप्रतापपुर के आत्मानंद स्कूल की छत पर बैठे देखा गया. गिद्ध पर कुछ कौवे हमला करते हुए नजर आए. इस बात की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को मिली, जिसके बाद दोनों विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की, वहीं वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचित किया गया.

बताया गया कि वन विभाग का विशेष दस्ता गिद्ध को पकड़ने के लिए जिला मुख्यालय से आज सुबह भानुप्रतापपुर आ रहा है. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने संभावना जताई कि किसी अभयारण्य से इसे ट्रेक किया जा रहा होगा, या फिर यह अपना रास्ता भटक गया है. फिलहाल, इसकी गतिविधि पर नज़र रखे हुए हैं.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…