रतनपुर थाना पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार

बिलासपुर

जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी की और 89 हजार रुपए नगद, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल फोन जब्त किए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह गिरफ्तारी पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबी के जंगल में 52 परियों पर कुछ लोग दांव लगा रहे हैं. रतनपुर थाना पुलिस ने टीम गठित कर जंगल में छापा मारा. मौके से पुलिस ने कैश, बाइक के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया.

डीएसपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबी के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है. थाना क्षेत्र में रतनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. जिसके बाद रतनपुर थाना पुलिस ने रेड की कार्रवाई की. जहां मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 89 हजार रुपए कैश, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल को जब्त किया गया. कुल 12.39 लाख रुपए की जब्त की गई है. आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेद अधिनियम और संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की गई है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…