कांकेर में बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

कांकेर

 नक्सलवाद के खात्मे के लिए बड़े एंटी नक्सल अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें लगातार जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसकी बौखलाहट में नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं. नक्सलियों ने आज एक और ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के कियर गांव में आज नक्सलियों ने खूनी खेल खेला. गला घोंटकर और पीट-पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

सरहदी इलाकों में एक्शन प्लान के बाद सुरक्षबल के जवान लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं. साथ ही नक्सलियों की डंप सामग्री भी बरामद की जा रही है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…