बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के मप्र सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सपरिवार लगाई महाकुंभ में डुबकी

बिना-वीआईपी-प्रोटोकॉल-के-मप्र-सरकार-के-मंत्री-राकेश-शुक्ला-ने-सपरिवार-लगाई-महाकुंभ-में-डुबकी

प्रयागराज/भोपाल

बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम  में डुबकी लगाई।
मंत्री राकेश शुक्ला का महाकुंभ में परिवार के साथ डुबकी लेने का कार्यक्रम आम जनता की तरह ही रहा। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए कोई भी वीआईपी सुविधा नहीं ली।

मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टि से कुंभ में स्नान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। मान्यता यह भी है कि कुंभ स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। शरीर की शुद्धि के लिए स्नान का महत्व है। शास्त्रों में चार प्रकार के स्नान वर्णित है। भस्म स्नान ,जल स्नान, मंत्र स्नान एवं गोरज स्नान।

उन्होंने कहा कि करीब 144 साल बाद सूर्य और बृहस्पति के गोचर से ऐसा अद्भुत  संयोग देखने को मिला है।  इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को एक बार महाकुंभ तो जरूर आना चाहिए।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…