मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी, कहा& हमारी सरकार हमे

मंत्री-विश्वास-सारंग-ने-भारतीय-किसान-संघ-के-प्रदर्शन-पर-अपनी-प्रतिक्रिया-दी,-कहा-हमारी-सरकार-हमे

भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार हमेशा संवाद स्थापित करने वाली सरकार है और किसान, खेत, खेती और खलिहान के विकास के ल‍िए प्रत‍िबद्ध है। सारंग ने बताया कि भारतीय किसान संघ किसानों के उत्थान और उन्नति के लिए काम कर रहा है। हमारी सरकार इस दिशा में उनके साथ पूरी तरह से संवाद करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान संघ का उद्देश्य किसानों का भला करना है और यही हमारी सरकार का भी लक्ष्य है। किसान संघ को एक जिम्मेदार संगठन बताते हुए सारंग ने कहा कि यह संगठन खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए काम कर रहा है, जो हमारी सरकार का भी उद्देश्य है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा किसान संघ के प्रदर्शन पर दिए गए बयान पर विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बड़ा संगठन किसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और उसका कल्याण करता है, तो कांग्रेस को इससे समस्या होती है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है और किसान संघ के बारे में इस तरह की बयानबाजी कर रही है, जो किसानों के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिना किसी कार्य के श्रेय लेने की आदत हो चुकी है। कांग्रेस को अच्‍छे काम की तारीफ करनी चाह‍िए, लेकिन यह पार्टी ऐसा बिल्कुल नहीं करती। हम अब तक जो-जो वादे किए थे, उसे पूरा किया है, और आगे भी वादे करेंगे, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर बात झूठी साबित हो रही है। हमारी सरकार जनता के कल्याण और योजनाओं को मूर्त रूप देने वाली सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ‘कमल’ खिलेगा। दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…