माता रमाबाई अंबेडकर सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माता-रमाबाई-अंबेडकर-सेवा,-समर्पण-और-त्याग-की-प्रतिमूर्ति-थीं-–-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी श्रीमती रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धेय माता रमाबाई सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि माँ रमाबाई जी ने समानता, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में नारी सशक्तिकरण की भूमिका को रेखांकित कर एक नए युग का सूत्रपात किया। उनके विचार आज भी देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सहयोग और सहभागिता की अनंत प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर राष्ट्र चेतना से जुड़ने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उल्लेखनीय है कि माता रमाबाई ने विकट परिस्थितियों में डॉ. अंबेडकर को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और वास्तविक क्षमता को आगे बढ़ाने में सहयोग किया था।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…