बारात से वापस आ रहा पिकअप टायर फटने से पलटा, दो लोगों की मौत, 5 लोग घायल

महासमुंद

बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है.

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…