एक्सप्रेस&वे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी

रायपुर

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन से माना तक बने एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार का एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई, लेकिन घर की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कार के परखच्चे उड़े, बड़ा हादसा टला
बता दें कि हादसे के वक्त कार चला रहे शख्स की पहचान जय वीरानी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयागनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की वजह से मौके पर गाड़ियों की कतार लग गई थी, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात दुबारा दुरुस्त किया। बहरहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा ने जुट गई है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…