आम आदमी पार्टी की हर के बाद आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

आम-आदमी-पार्टी-की-हर-के-बाद-आतिशी-ने-सीएम-पद-से-दिया-इस्तीफा

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी ने वापसी की है। पार्टी की हार के बाद आप नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना का अपना रिजाइन सौंपा है। वहीं LG ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अब दिल्ली के नए सदन का गठन किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। जिसके बाद आज रविवार को सीएम आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सुबह 11 बजे राजभवन पहुंचकर उपराज्यपाल से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंपा।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से 22 सीट ही जीत सकी। वहीं 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में BJP ने 70 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 4000 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। हालांकि आतिशी मार्लेना अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…