विदिशा में स्टेज पर डांस करते समय गिरी लड़की फिर नहीं उठी

विदिशा-में-स्टेज-पर-डांस-करते-समय-गिरी-लड़की-फिर-नहीं-उठी

विदिशा

 मध्यप्रदेश के विदिशा में शादी कार्यक्रम में एक युवती डांस करते करते स्टेज पर ही गिर गई फिर नहीं उठ सकी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

दरअसल घटना विदिशा मगधम रिसॉर्ट की है, जहां शादी कार्यक्रम के दौरान डांस करते करते युवती अचानक से गिर गई। इसके बाद वह उठ ही नहीं सकी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती का नाम परिणीता जैन और इंदौर की रहने वाली हैं। विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। स्टेज पर डेढ़ मिनट तक डांस की और फिर गिर गई। आशंका जताई जा रही है साइलेंट अटैक से उसकी मौत हो गई होगी। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट में पता चलेगी। युवती की मौत के खबर परिजनों को लगी तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

  • Related Posts

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी मप्र सरकार की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट स्लग—गांव,गौरव, विरासत और विकास का नया संगम…

    भगवान राम-कृष्ण पर बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- जोश में कई बार ऐसा कह जाते हैं

    भोपाल। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने…