CM यादव ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा& जवानों के बलिदान के लिए देश हमेशा ऋणि रहेगा

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मां भारती के गौरव और सम्मान की रक्षा करने वाले देश के जवानों ने अपनी वीरता और साहस से सदैव इस माटी को गौरवान्वित किया है। मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित अपने वीर जवानों के बलिदान का यह राष्ट्र अनंतकाल तक ऋणी रहेगा।

बता दें कि 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले छह साल पुरानी है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 39 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए। यह दिन इतिहास में एक और वजह से भी दर्ज है।

  • Related Posts

    मुरैना में बेटी की हत्या का आरोप: प्रेमी को फोन करते देख पिता ने साफी से घोंटा गला, सिर पर ईंट से किए वार; पति पर पहरा देने का आरोप

    मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रतन का पुरा गांव में 32 वर्षीय पूजा तोमर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आगरा से पकड़ा गया आरोपी नौकर, पुलिस की गोली से घायल

    भोपाल लाते समय मुगलिया छाप के पास भागने की कोशिश का आरोप, पैर में गोली लगने के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की…