रायपुर में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने वाला बड़ा नेटवर्क सक्रिय, थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर-में-हिंदू-लड़कियों-को-निशाना-बनाने-वाला-बड़ा-नेटवर्क-सक्रिय,-थाने-में-शिकायत-दर्ज

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को झांसा देने का मामला सामने आया है। इस साजिश का हिस्सा एक बड़ा नेटवर्क बताया जा रहा है, जो भोली-भाली युवतियों को निशाना बनाता है।

निश्चय वाजपेयी ने 10 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ अपराधी तत्व सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से अपना नाम बदलकर इन युवतियों से संपर्क करते हैं। युवतियों को यह झूठा आश्वासन दिया जाता है कि वे उन्हें नौकरी दिलवाएंगे।

भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है
इसके बाद इन युवतियों को गलत कामों में धकेला जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन अपराधियों के द्वारा भेजे गए संदेश में एक हिंदू लड़की का नाम लिखा हुआ होता है, लेकिन भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है, जो संदेह पैदा करता है।

वाजपेयी ने इस तरह के संदेश का स्क्रीनशाट भी शिकायत में संलग्न किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह पूरी साजिश एक विशेष समुदाय द्वारा रची जा रही है। यह घटनाएं अब ‘नौकरी जिहाद’ के रूप में देखी जा रही हैं, जो हिंदू समाज की महिलाओं को निशाना बनाने की सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नौकरी जिहाद से फंसाई जा रहीं हिंदू बेटियां
टी. राजा- इंदौर के एक कार्यक्रम में तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों को लव जिहाद के जरिए तो फंसाया ही जा रहा है, अब एक नया जिहाद रायपुर से सामने आया है। यह नौकरी जिहाद है। इसमें नौकरी देने के बहाने हमारी बहनों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

 

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…