प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना: मौसम विभाग

प्रदेश-में-मौसम-शुष्क-रहने-की-संभावना:-मौसम-विभाग

रायपुर

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की अगले दो दिनों में वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शनिवार को न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की वृद्धि और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3°C की गिरावट हुई. उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने और अधिकतम तापमान में 1-3°C की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है.

राजधानी में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ़ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…