पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 43 ब्लॉकों में होगा मतदान शुरू , 46,83,736 मतदाता डालेंगे वोट

पंचायत-चुनाव-के-दूसरे-चरण-में-43-ब्लॉकों-में-होगा-मतदान-शुरू-,-46,83,736-मतदाता-डालेंगे-वोट

 

रायपुर

 छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान होगा. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. इस चरण में कुल 46,83,736 मतदाता वोट डालेंगे. 21 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था.

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे. दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शांति पूर्ण मतदान कराने पोलिंग बूथों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…