प्राइवेट हॉस्टल के कमरे में मिली UPSC की तैयारी कर रही छात्रा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

प्राइवेट-हॉस्टल-के-कमरे-में-मिली-upsc-की-तैयारी-कर-रही-छात्रा-की-लाश,-जांच-में-जुटी-पुलिस

बिलासपुर

यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शहर के एक प्राइवेट हॉस्टल के बंद कमरे में मिला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा कोरिया जिले की रहने वाली थी और बिलासपुर में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा को पेट दर्द और टीबी की बीमारी थी, जिससे वह परेशान रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

टीआई सिविल लाइन एस.आर साहू ने बताया कि मृतका कोरिया जिले की रहने वाली थी और पिछले पांच वर्षों से बिलासपुर में रह रही थी। बिलासपुर स्थित दिल्ली IAS एकेडमी में UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए वह क्लासेस ले रही थी। छात्रा ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसका अब तक पता नहीं लग सका है और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…