सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने सायकल पर निकले निगम आयुक्त

सफाई-व्यवस्था-का-निरीक्षण-करने-सायकल-पर-निकले-निगम-आयुक्त

उज्जैन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और उसमें आवश्यक सुधार कार्य करने हेतु शुक्रवार को निगम आयुक्त आशीष पाठक साइकल पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ निकले। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 5 अंतर्गत वार्डों का भ्रमण किया गया। वहां मुख्य रूप से झोन कार्यालयों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर जो अतिक्रमण हो रहा है उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वार निर्देशित किया गया कि सड़कों पर आवारा मवेशी न दिखें जहां भी आवारा मवेशी सड़कों पर विचरण करते हुए दिखे। उन्हें पकड़ते हुए गौशाला भेजा जाए। साथ ही अवैध संचालित बाड़ों को नोटिस देकर हटाए जाने की कार्यवाही करें।

इन्हें लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान झोन क्रमांक कार्यालय ने परिसर में गंदगी एवं कचरा पाए जाने पर स्वास्थ्य निरीक्षक जोन क्रमांक 5 महेश झांझोट को फटकार लगाई एवं भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ सभी जोन कार्यालय प्रातः 7:30 बजे तक अनिवार्य रूप से खुल जाएं, जिससे सुबह के भ्रमण में वीसी एवं अन्य सफाई बिंदुओं पर चर्चा की जा सके। इस निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य जितेंद्र कुवाल, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील चावंड एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…