जांजगीर चांपा में बाइक को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, युवक मौत

जांजगीर-चांपा-में-बाइक-को-पिकअप-वाहन-ने-मारी-टक्कर,-युवक-मौत

जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम रोहदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुर्गी से भरे एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। वहीं, चालक पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, ग्राम रोहदी का रहने वाला मृतक युवक मदन सिंह कंवर किसी काम से अपनी बाइक से सुबह बम्हनीडीह आने को निकला हुआ था। इस दौरान वह ग्राम रोहदा के मुख्य मार्ग पर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए, बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे युवक मदन सिंह कंवर बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप वाहन को लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया।

घटना की जानकारी सारागांव पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सारागांव थाने में अपराध दर्ज कर फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…