किसान के बेटे 19 वर्षीय देव कुमार मीणा का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की तारीफ

किसान-के-बेटे-19-वर्षीय-देव-कुमार-मीणा-का-देश-के-प्रधानमंत्री-नरेन्द्र-मोदी-ने-की-तारीफ

देवास
देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के गांव सिल्फोडखेड़ा के किसान के बेटे 19 वर्षीय देव कुमार मीणा का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। देव कुमार ने पिछले दिनों 38वें राष्ट्रीय खेलों में देहरादून में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल वाल्ट में 5.32 मीटर ऊंची छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

देव ने शिवा सुब्रमण्यम का वर्ष 2022 में बनाया गया 5.31 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था। देव के पिता जगदीश पटेल किसान हैं। करीब 4 साल पहले टैलेंट सर्च के जरिए देव का चयन मध्य प्रदेश एथलेटिक अकादमी के लिए हुआ था। देव के प्रशिक्षण के लिए पिछले दिनों क्यूबा से कोच बुलवाया गया था। देव राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक पोल वाल्ट में जीत चुके हैं। अब उनका लक्ष्य एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए पात्रता हासिल करना है। इसके लिए 5.51 मीटर की ऊंची छलांग लगाना जरूरी है।

शुरू में कर रहे थे स्प्रिंट रेस की तैयारी
देव ने खेल की शुरुआत स्प्रिंट रेस से की थी। शुरू में उसी की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बाद में कोच ने जब उनकी ऊंचाई की कूदने की अधिक क्षमता को देखा तो फिर पोल वाल्ट का अभ्यास शुरू कराया। इसके कुछ महीनो के बाद ही देव ने 4.60 मीटर की ऊंची छलांग लगा ली थी।

  • Related Posts

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…