प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री-मोदी-का-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-मध्यप्रदेश-आगमन-से-पूर्व-किया-अभिनंदन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश आगमन से पहले उनका हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 23 फरवरी को अपरान्ह में भोपाल पहुंचेगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी 24 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2025 का शुभारंभ करेंगे। जीआईएस और प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रदेश दौरे की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे स्वयं प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी करने के लिए छतरपुर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी बागेश्वर धाम जाकर वहां जटाशंकर महादेव के दर्शन पूजन के बाद कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बागेश्वर धाम में देश-प्रदेश के संतों का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल आयेंगे और कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश के सांसदों, विधायकों वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास की यात्रा को दिशा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए अत्यंत मूल्यवान साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी का झीलों की नगरी भोपाल में रात्रि विश्राम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

  • Related Posts

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…