महाशिवरात्रि पर जगह&जगह स्वागत हुआ,शिवजी की निकाली भव्य बारात

महाशिवरात्रि-पर-जगह-जगह-स्वागत-हुआ,शिवजी-की-निकाली-भव्य-बारात

खजुराहो

खजुराहो  नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मतंगेश्वर समिति, नगर परिषद द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात शिवकी पूजा अर्चना करने के पश्चात जमकर डीजे द्वारा भोले बाबा के गाने बजाए गए एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया
गया। दूसरी और बारात के स्वागत के लिए खजुराहो में जगह-जगह स्वागत के लिए पंडाल लगाकर सभी बारातियों के लिए खीर पानी की व्यवस्था में खजुराहो व्यापारी संघ ,खाटू श्याम कमेटी एवं सभी ने मिलकर बारात का स्वागत किया एवं शाम को नगर परिषद से  भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात निकाली गई जो श्री 1008 मतंगेश्वर महादेव मंदिर के लिए गांधी चौराहे से होते हुए  मार्केट से सीधे मतंगेश्वर मंदिर पर बारात का समापन किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने जमकर डांस बारात में किया  बताया कि महाशिवरात्रि, महादेव की कृपा पाने के सबसे बड़ा और शुभ अवसर है। मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना से
न केवल सुख-समृद्धि की प्राप्ति बल्कि व्यक्ति के बड़े से बड़े दुखों का भी अंत होता है। शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। कहते हैं कि इस दिन शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल चढ़ाने से महाकाल प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं । महाशिवरात्रि का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर  शिव परिवार की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनीरहती है। इस दौरान कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। बारात में डीजे बच्चों द्वारा मलखम्भ और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति एवं बड़ी ही सुंदर झांकियां भी निकल गई बारात में देसी विदेशी सैलानियों ने भी बारात में डांस किया और सराहना की सैलानियों ने बताया कि यह उनके जीवन में अभी तक की सबसे बड़ी बारात देखी गई  लगभग बारात में एक से डेढ़ लाख जनसंख्या होने का अनुमान है

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…