छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में हंगामा, कार्रवाई स्थगित

छत्तीसगढ़-विधानसभा-बजट-सत्र-में-हंगामा,-कार्रवाई-स्थगित

रायपुर।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप लगाते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया।

जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दल के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि उनकी रेकी करवाई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस विषय पर चर्चा का अवसर दिया जाएगा, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…