पूर्व सीएम भूपेश बघेल का पंजाब प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा

पूर्व-सीएम-भूपेश-बघेल-का-पंजाब-प्रभारी-बनने-के-बाद-पहला-दौरा

रायपुर

 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हो गए हैं. बतौर प्रभारी पंजाब यह उनका राज्य में पहला दौरा होगा. इस दौरान वे पंजाब कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है.

पंजाब प्रभारी बनने के बाद दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि “जब-जब पंजाब को पढ़ा, घूमा, जाना और समझा तब-तब लगा कि पंजाब सिर्फ एक राज्य ही नहीं बल्कि रंगों का संगम है. पंजाब खेतों की खुशबू है. पंजाब त्याग की भूमि है. पंजाब समर्पण का रास्ता है. पंजाब क्रांति की ज्वाला है. पंजाब संस्कृति का बहता जल है. पंजाब ढोल का मधुर संगीत है. पंजाब धर्म का प्रतीक है. पंजाब कर्म का नवगीत है. पंजाब एक आवाज है. हर अन्याय के विरुद्ध. आज पंजाब आ रहा हूं. स्वर्ण मंदिर अमृतसर में मत्था टेक अरदास करूंगा, जलियां वाला बाग में क्रांति को महसूस करूंगा, दुर्गियाना व राम तीरथ मंदिर में पूजा कर आप सबसे मुलाकात करूंगा.”

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…