मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-स्व.-कुदउँ-लारिया-जी-के-चित्र-पर-पुष्प-अर्पित-कर-दी-श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के मकरोनिया रजाखेडी में पंचदेव मंदिर स्थित नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक इंजी. लारिया के परिजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, श्याम तिवारी, समेत अन्य जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…