भोपाल&इटारसी&खंडवा खंड का गहन निरीक्षण

भोपाल-इटारसी-खंडवा-खंड-का-गहन-निरीक्षण

भोपाल
 पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर (PCE/WCR) ने मुख्य ट्रैक अभियंता (CTE/WCR), मुख्य ब्रिज अभियंता (CBE/WCR), मुख्यालय अधिकारियों एवं मंडल अधिकारियों के साथ भोपाल-इटारसी-खंडवा खंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थलों की सुरक्षा, कार्यों की प्रगति, RUB एवं ROB कार्यों का बारीकी से निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, कार्यस्थल बैरिकेडिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने हेतु परामर्श एवं प्रेरणा प्रदान की गई। साथ ही, AT वेल्डिंग की गुणवत्ता एवं वेल्डरों के टूल्स एवं प्लांट्स (T&Ps) की विस्तृत समीक्षा की गई।

महत्वपूर्ण निर्देश:
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों की प्रगति में तेजी लाई जाए एवं कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं वितरण किया गया:

1. मोटी जाल स्विच (TWS) का बिछाव एवं अनुरक्षण गाइड

यह पॉकेट बुक TWS असेंबली, फास्टनिंग्स एवं कर्व्स पर बिछाने के महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान करती है।

2. समपार फाटकों के अनुरक्षण दिशानिर्देश

यह पुस्तिका IRPWM के नवीनतम प्रावधानों को समेटे हुए समपार फाटकों की देखभाल एवं निरीक्षण के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करती है।

3. रेल एवं वेल्ड के USFD परीक्षण हेतु दिशानिर्देश

इसमें B-Scan मोड में जांच हेतु प्रोब्स एवं USFD मैनुअल के नवीनतम ACS-1 प्रावधानों को शामिल किया गया है।

4. चाबीदार हेतु प्वाइंट एवं क्रॉसिंग अनुरक्षण पत्रिका

चाबीदारों के लिए दैनिक ध्यान देने योग्य बिंदुओं, यार्डों एवं ट्रैक सर्किटेड क्षेत्रों में फिटिंग्स के अनुरक्षण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी समाहित है।

5. गर्मी के मौसम में रेल पथ अनुरक्षण सावधानियाँ

इसमें LWRs के रखरखाव, ट्रैक बकलिंग रोकने के उपाय, एवं ट्रैक अनुरक्षण के DO’s & DON’Ts का विस्तृत विवरण दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि ये पुस्तिकाएँ फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्यों में सहायक सिद्ध होंगी और इन्हें सेमिनारों के दौरान कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए रेडी-रेकनर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…